Dear Steelbird Family , Together we achieved almost 1 Crore helmet ⛑️ sales in last financial year . Love ❤️ you all . So Proud of you everyone . As we close another successful financial year, we extend our heartfelt gratitude for your unwavering support and trust. Your dedication and collaboration have been instrumental in driving Steelbird Helmets forward. Last year, we produced 8.7 million helmets, and this year, we proudly reached 9.85 million almost 1 Crore. This is a big achievement. With your constant support, we now aim to surpass 12 million helmets- a milestone we are confident we can achieve together in the financial year 2026-2027 Guided by our mission to "Save Lives", we remain committed to delivering the highest standards of safety and quality. Your partnership inspires us to continuously innovate and strive for excellence. Thank you for being an integral part of the Steelbird family. Wishing you a prosperous and rewarding year ahead. Warm regards, Steelbird Helmets ⛑️ ************************************* प्रिय स्टीलबर्ड परिवार, हम सभी ने मिलकर पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 1 करोड़ हेलमेट ⛑️ की बिक्री का शानदार मुकाम हासिल किया है। आप सभी को ढेर सारा प्यार ❤️ और हम सभी को आप पर बेहद गर्व है। आप सभी के सहयोग एवं विश्वास के साथ हम एक और सफल वित्तीय वर्ष का समापन कर रहे हैं, हम आपके अटूट विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपकी प्रतिबद्धता और साझेदारी ने स्टीलबर्ड हेलमेट्स को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले वर्ष हमने 8.70 मिलियन (लगभग सत्तासी लाख) हेलमेट्स का उत्पादन किया था, और इस वर्ष हम गर्व के साथ 9.85 मिलियन (लगभग 1 करोड़) हेलमेट्स तक पहुँच गए हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपके निरंतर सहयोग के साथ, अब हमारा लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2026-2027 में 12 मिलियन (लगभग एक करोड़ बीस लाख) हेलमेट्स का आंकड़ा पार करना है—और हमें पूरा विश्वास है कि हम यह लक्ष्य मिलकर हासिल करेंगे। “जीवन बचाना” (Save Lives) हमारे मिशन का आधार है, और हम सुरक्षा व गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आपका साथ हमें निरंतर नवाचार और उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है। स्टीलबर्ड परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। आने वाला वर्ष आपके लिए सफलता, समृद्धि और नई ऊँचाइयाँ लेकर आए—इसी शुभकामना के साथ। सादर, स्टीलबर्ड हेलमेट्स ⛑️